अब 40 भाषाओं को आपकी मनचाही भाषा में ट्रांसलेट करने में लगेंगे कुछ सेकेंड

रुनई दिल्घ्ली। विदेशी भाषाओं को समझना हर किसी के लिए आसान नहीं होता है। वैसे भी ऐसे लोग कम ही होते हैं जिन्घ्हें कई भाषाओं पर पकड़ होती है। इसके बाद भी ऐसे लोग तो शायद ही होंगे जो 40 भाषाओं को समझ सकें। जिन्घ्हें अपने देश के अलावा दूसरी भाषा समझ नहीं आती उनके लिए लिए कोई भी दूसरी लैंग्वेज को समझना दीवार पर सर मारने जैसा ही है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। जीहां, अब इस काम में आपकी मदद करेगा एक डिवाइस। ये कोई मजाक नहीं बल्कि हकीकत है। इस हकीकत को दुनिया के सामने जापान लेकर आया है। 
दरअसल, जापान में एक ऐसी डिवाइस तैयार की गई है जो दुनिया की 40 भाषाओं को आपकी मनचाही भाषा में ट्रांसलेट करने में महज कुछ सेकेंड लेती है। इस डिवाइस के माध्घ्यम से कोई भी चीनी आसानी से रशियन, हिंदी या कोई भी दूसरी लैंग्घ्वेज को समझ सकता है और सामने वाले को उसकी भाषा में जवाब दे सकता है। इस डिवाइस की एक नहीं कई दूसरी खूबियां भी हैं। इनमें से एक बड़ी खूबी इसका हल्घ्का और छोटा होना है। ये आसानी के साथ आपकी जेब में आ सकता है। आकार की कहें तो ये आपकी आईपैड जितना ही है। लेकिन खूबियों के मामले में ये उससे कहीं आगे है।