भारत में कोरोना का अभी लोकल ट्रांसमिशन स्टेज,एक भी चूक हमारे लिए पड़ सकती है भारी


नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि कोरोना भारत में अभी लोकल ट्रांसमिशन स्टेज यानी दूसरे चरण में ही है। अभी यह तीसरे चरण यानी कम्युनिटी ट्रांसमिशन स्टेज में नहीं पहुंचा है।
आपको बताते जाए कि आज लॉकडाउन का छठा दिन है। देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। वहीं, दुनियाभर में लगभग 34 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों और जिला प्रशासन को सख्ती से लॉकडाउन को लागू करने का आदेश दिया है।

भारत में दिख रहा लॉकडाउन का असर......
लव अग्रवाल ने बताया कि भारत में लॉकडाउन का असर दिखाई दे रहा है। 100 से 1000 केस होने में भारत को 12 दिन लगे हैं, जबकि दूसरे देशों में ये आंकड़ा इस दौरान 5-6 हजार था। हालांकि इस वक्त स्थिति यह है कि एक भी चूक हमारे लिए भारी पड़ सकती है। एम्स अस्पतालों की तैयारियों को बेहतर बनाने के लिए ट्रेनिंग दे रहा है।वहीं मिनिस्ट्री ऑफ स्किल डेवलपमेंट ने अपने सभी संस्थानों और हॉस्टल के साथ ही एक लाख कर्मचारी कोविड-19 से निपटने के लिए दिए हैं।