दूरदर्शन पर फिर टेलीकास्ट होगा रामायण धारावाहिक

नई दिल्ली। कोरोना के चलते पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसी परिस्थिति में लोगों के लिए टाइम बिताना मुश्किल साबित हो रहा है। लेकिन इस बीच बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बड़ा ऐलान करते हुए बताया है कि एक बार फिर दूरदर्शन पर रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण किया जाएगा। प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर लोगों को ये खुशखबरी दी है। वो ट्वीट करते हैं कि जनता की मांग पर शनिवार 28 मार्च से रामायण का प्रसारण पुनः दूरदर्शन के नेशनल चौनल पर शुरू होगा। पहला एपिसोड सुबह 9 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9 बजे होगा। बता दें कि ये अटकले तो लंबे समय से लगाई जा रही थीं कि दूरर्दशन पर रामायण और महाभारत का प्रसारण किया जाएगा।