हरियाणा में मुनाफाखोरों को पुलिस ने सिखाया सबक, तो कहीं बेवजह घूमने वालों की हुई उठक-बैठक

पानीपत। हरियाणा में लॉकडाउन के तीसरे दिन भी पुलिस सख्त रही। बूंदाबांदी के बावजूद भी पुलिस हर चौक-चौराहे पर तैनात दिखी। इस दौरान पुलिस ने कुछ बेवजह घूम रहे लोगों को सबक सिखाया तो फरीदाबाद में मुनाफाखोरी कर रहे सब्जीवालों को उठक-बैठक कराई गई। 



रोहतक शहर में पुलिस शुक्रवार को भी इसी तेवर में नजर आई। जगह-जगह इसी तरह लोगों को सबक सिखाया गया।