पुलिस कर्मियों को सहायता की अपील

नोएडा। वट्सएप पर नोएडा के यश कुमार ने अपील करते हुए कहा है कि सभी यदि किसी के घर के सामने किसी भी जगह पुलिस की ड्यूटी है, तो वे उन्हें चाय पानी के लिये अवश्य पूछ लें, क्योंकि कर्फ्यू के दौरान सभी होटल, ढाबे बन्द रहते है और 75 प्रतिशत पुलिस कर्मियों के साथ उनका परिवार भी नहीं रहता है। वो सुबह 7 बजे ड्यूटी पर आ जाते है । उन्हें भी एनर्जी के लिए खाना चाय जरूरी है, और वे अपने घर भी नहीं जा जा रहे है।